Home सड़क दुर्घटना दो बाइकों की भिड़ंत 3 गम्भीर

दो बाइकों की भिड़ंत 3 गम्भीर

440
0

उमरिया – जिले के नोरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम जरहा में दो बाइकों की आमने सामने हुई भिड़ंत में बाइक सवार तीन लोग गम्भीर घायल हो गए।
घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

108 एम्बुलेंस के ईएमटी शेख आबिद ने बताया कि जैसे ही सूचना मिली हम तत्काल घटना स्थल पर पहुंच कर तीनो घायलों को लेकर जिला अस्पताल आये है। वहीं घायलों की जानकारी देते हुए बताए कि दो युवक करकेली के रहने वाले हैं जो मोटर वगैरह बनाने का काम करते हैं। जिसमे पुष्पराज महोबिया पिता ओमकार महोबिया उम्र 20 वर्ष और राजकुमार प्रजापति पिता कोमल चंद प्रजापति उम्र 25 वर्ष हैं।


वहीं दूसरी बाइक में सवार मुकेश सिंह गोंड़ पिता इंद्रपाल सिंह गोंड निवासी ग्राम जुड़वानी उम्र 18 वर्ष घायल है।
घायल पुष्पराज एवम राजकुमार दोनो मोटर बनाने ग्राम जरहा गए थे, जहां से वापस आते समय ग्राम जरहा स्थित पानी टँकी के पास सामने से तेजी से आ रहे मुकेश सिंह ने अपने बाइक से ठोकर मार दिया जिससे तीनों घायल हो गये हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।

Previous articleमोटर सायकल चोर गिरफ्तार मसरूका बरामद
Next articleराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here