उमरिया – जिले के दौरे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री और राज्यपाल लाड़ली बहना योजना के साथ बहुत सारे नए पुराने कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करने उमरिया जिले के ग्राम भरौला स्थित आदिवासी क्रीड़ा परिसर का लोकार्पण करने आये। महिला एवं बाल विकास विभाग को 10 हजार महिलाओं को जुटाने का टारगेट दिया गया था जिसमे 10 हजार तो नही पहुंची फिर भी पर्याप्त भीड़ जुटा ली गई थी। उसी सभा मे शामिल होने मानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पाली थाने के ग्राम भौंतरा से आने वाली बस क्रमांक ओ आर 05 ए एम 3388 का एन एच 43 घंघरी ओवरब्रिज के ऊपर टायर फूट गया जिससे बस अनियंत्रित होकर बगल से जा रहे बाइक सवारों के ऊपर पलट गई जिसमें दब कर साले बहनोई दोनो की मौत हो गई। आसपास के लोग किसी तरह बस को उठा कर दोनो के शरीर को बाहर निकाले। मौके पर पुलिस भी पहुंच कर घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल ले गई।
आपको बता दें मृतक दिवस कुमार विश्वकर्मा पुत्र दयाराम उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम ओबरा थाना चंदिया 5 बहनों के बीच एकलौता भी था जो अपने जीजा घनश्याम विश्वकर्मा पुत्र शिवप्रसाद विश्वकर्मा उम 30 वर्ष निवासी ग्राम धौरई थाना पाली के साथ अपनी बाइक से जा रहा था। दोनो को नही पता था कि मुख्यमंत्री की सभा उनके लिए मौत बन कर आई है।
वहीं देव राज सिंह दादू राम सिंह पुत्र जगतधारी सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बलबई को गम्भीर हालत में जबलपुर रिफर किया गया जिसकी चंदिया पहुंचते ही मौत हो गई, देवराज रोजगार सहायक रहा जो सभी को लेकर सभा स्थल जा रहा था उसको भी नही पता था कि यह उसकी अंतिम डियूटी है।
बस से सभा मे शामिल होने आया नीलेश सिंह पुत्र जगतधारी सिंह 30 वर्ष निवासी ग्राम भौतरा की मौत जिला अस्पताल पहुंचते ही हो गई।
वहीं घायलों में ये सभी लोग शामिल हैं –
गीता निमीदास पत्नी मोहनसिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भौतरा
अगसिया पत्नी मनोहर सिंह उम्र 55वर्ष निवासी ग्राम बलबई
गिरजा सिंह पत्नी तीरथ सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बलबई
भागवती सिंह पत्नी देवकार सिंह उम्र 29 वर्ष निवासी भौंतरा
ममता बाई पत्नी अर्जुन सिंह उम्र 32वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
अनारकली सिंह पत्नी सिह ख़िलाइया सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
मानवी सिंह पुत्री दीनदयाल सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
शाहवती सिंह पत्नी चंद्रभान सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
कलावती सिंह पत्नी कमलभान सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
फुलमतिया पत्नी पन्ने लाल सिंह उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
पूनम सिंह पत्नी बुद्ध सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
गुलबिया पत्नी गुबारी सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
अर्चना सिंह पत्नी देवीदीन सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बलबई
सिया बाई पत्नी रामदीन सिंह उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बलबई –
रामबाई पत्नी चन्द्रबली सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बलवई
बिलसिया सिंह पत्नी दादूराम सिंह उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
भारत सिंह पुत्र जागेश्वर सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम बलबई
कमलेश सिंह पुत्र शोभा सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम भौंतरा
बाबू सिंह पुत्र राजाराम सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम बलबई
बलवीर बैगा पुत्र परदेशिया उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम टिकुरी
बलराम बैगा पुत्र सूरज बैगा उम्र 60 मि धुपाखेरा
सरमन सिंह पुत्र जैन सिंह उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम बलवई।