Home राज्य गौमाता के शव के साथ ऐसा क्या हुआ कि लोग कहे वाह...

गौमाता के शव के साथ ऐसा क्या हुआ कि लोग कहे वाह भाजपा सरकार

572
0

उमरिया – जिले के मानपुर नगर परिषद से दिल को दहला देने वाला नजारा सामने आया है। जिसको देख कर लोग अचंभित रह गए। इस नजारे को देख लोग कहने लगे वाह भाजपा सरकार वाह, लगता है इस सरकार के खाने के दांत और दिखाने के दांत और हैं। प्रदेश और देश मे भाजपा की सरकार है, फिर सनातन धर्म मे गाय को माता माना जाता है, हर शुभ कार्य मे गौमाता की पूजा की जाती है, प्रदेश सरकार ने गौहत्या प्रतिबंधित कर दिया है, वहीं मानपुर विधानसभा से विधायक भी भाजपा की हैं, नगर परिषद में भी भाजपा की सत्ता है, और नगर परिषद अध्यक्ष पति के साथ कुछ पार्षद भी दिन रात नगर परिषद में डेरा डाले रहते हैं और हर कार्य मे दखलंदाजी करते हैं, उसके बाद मृत गाय के साथ ऐसी बर्बरता देख सभी के होश उड़ गए। दरअसल नगर परिषद के ट्रैक्टर ट्राली में मृत गाय को पीछे उल्टा लटका कर बीच बाजार दौड़ाते हुए ले जाते देखा गया।


उस दौरान मृत गाय के शरीर से खून और मांस के टुकड़े सड़क में टूटकर गिर रहे थे। जिसने भी इस नजारे को देखा उसका मन नगर परिषद की करतूत से घृणा से भर गया।
जबकि किसी भी लावारिस या पालतू मवेशी के मरने पर उसके निष्पादन का जिम्मा स्थानीय निकाय का होता है। वही उसके लिए नियम बनाये गए हैं कि किसी भी मृत पशु के निष्पादन में क्रूरता नही बरती जानी चाहिए।
लेकिन मानपुर नगर परिषद के कर्मचारियों ने सनातन हिन्दू धर्म मे माता मानी जाने वाली गाय के साथ यह घृणित और क्रूर वारदात को अंजाम दिया है।


वही जब इस संबंध में प्रभारी सीएमओ राजेश पारस से यह बात की गई है तो उनका कहना था कि यह वीडियो सही है। वही नगर परिषद की ओर से उन सफाई कर्मियों को नोटिस जारी की गई है।
एक तरफ तो एक आदिवासी के ऊपर मूत्र विसर्जन करने के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री आरोपी के साथ उसके निर्दोष परिवार को भी सजा दे डाले और पीड़ित आदिवासी का पैर धोकर माला पहना दिए, तो क्या इस मामले में सीएमओ, अध्यक्ष और दोषी कर्मचारी सहित सभी को सजा देंगे ?

Previous articleगांव की बेटी बनी सब इंजीनियर नाम किया रोशन
Next articleसाहब मैं ज़िन्दा हूँ मेरी भी सुनिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here