Home राज्य प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

79
0

उमरिया – युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में नेहरू युवा केंद्र जिला उमरिया के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताहिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न प्रकार के महिला जागरूकता कार्यक्रम आयोजित जिले भर में किए गए थे। जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह व लेखापाल देवेंद्र द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के सप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिले के तीनों विकास खंडों में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं महिला मंडल युवा मंडल सदस्यों के द्वारा विभिन्न प्रकार के महिला संबंधित कार्यक्रम आयोजित कर कार्यक्रम संपन्न किया गया था। उसी क्रम में समापन कार्यक्रम में भागीदारी निभाने वाले युवाओं को नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
नेशनल एक्स यूथ वॉलिंटियर हिमांशु तिवारी ने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है। आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरूष की बराबर भागीदारी है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है। उन्होंने सीहोर के लिंगानुपात की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करते समय हिमांशु तिवारी, शिवानी बर्मन, खुशी सेन, क्षमा सिंह, राहुल सिंह, अमृता सिंह, सरिता तिवारी, चाँदनी सिंह, अंकित सिंह, विवेक सिंह, खुशनुमा बानो, रिषभ त्रिपाठी, नेहा सिंह , नंदिनी सोनी, शिखा वर्मा एवं सभी उपस्थित रहे।

Previous articleभक्तों ने क्यों किया ट्रेनों के अस्थायी स्टॉपेज की मांग
Next articleअदालत ने सुनाई 01 वर्ष के कारावास एवं जुर्माना की सजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here