Home राज्य पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध ने कांग्रेस ने...

पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध ने कांग्रेस ने दिया धरना

58
0

सरकार ने छीना जनता का सुकून
पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध ने कांग्रेस ने दिया धरना

उमरिया 7 अक्टूबर – देश मे लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की कीमतों के विरोध मे कांग्रेस ने गुरूवार को गांधी चौक मे धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मप्र कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार की निष्ठा जनता की बजाय अपने उद्योगपति मित्रों के प्रति है। उसने संकल्प ले लिया है कि आम लोगों को चैन से नहीं जीने देना है। यही कारण है कि जो भाजपा 400 के सिलेण्डर, 60 के पेट्रोल और 50 रूपये के डीजल को मंहगा बता कर आये दिन प्रदर्शन करती थी, वह अपने राज मे इन वस्तुओं के दाम दोगुने होने को विकास का नतीजा ठहरा रही है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकारें हर मोर्चे पर असफल साबित हुई हैं, और पीएम मोदी तथा सीएम शिवराज ने तो जनता का विश्वास ही खो दिया है। वहीं महिला नेत्री और गृहिणी सावित्री सिंह ने कहा कि कहां गई स्मृति ईरानी तब तो हमारे प्रधानमंत्री को चूड़ी भेंट करती थी अब क्या हो गया किस कोठे में बैठ गई हैं।
बिजली के आभाव मे सूख रही फसल
पूर्व विधायक अजय सिंह ने कहा कि भाजपा के राज मे उमरिया जिले के भयावह हालात हैं। यहां हजारों ट्रांसफार्मर महीनो से जले पड़े हैं। ग्रामीण क्षेत्रों मे 20-20 घंटे अघोषित कटौती की जा रही है। जो फसल किसानो ने किसी तरह हाल-उधार लेकर बोई है, वह सिचाई के आभाव मे सूख कर बर्बाद हो रही है। अपनी फसल को बचाने किसान यहां से वहां गुहार लगा रहे हैं पर उनकी कोई भी नहीं सुन रहा।
प्रदेश से बाहर भटक रहे लाखों युवा
बेरोजगारी का आलम यह है कि लोगों को 5-7 हजार रूपये की नौकरी के लिये हजारों मील दूर भटकना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि रोजगार के अभाव मे आज भी जिले के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग अपना घर-बार छोड़ कर महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक जैसे राज्यों मे मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होने भाजपा सरकार से अपना कर्तव्य निभाने, लोगों से किये वादे निभाने, शोषण बंद करने और मंहगाई व बेरोजगारी दूर करने हेतु ठोस रणनीति बनाने की मांग की है।
पीएम को पीडि़तों के आंसू पोंछने की फुरसत नहीं
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश शर्मा, श्रीमती सावित्री सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, नारायण सिंह, इंजी.विजय कोल, अशोक मिश्रा, देवबहादुर सिंह, संजय अग्रवाल, श्यामकिशोर तिवारी, नीरज रघुवंशी, पीएन राव, विक्रम सिंह आदि ने सरकार पर करारे प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा थोपे गये कृषि कानूनो के खिलाफ देश मे बीते 8 महीनो से आंदोलन चल रहा है। उनकी बात सुनने की बजाय सरकार का विरोध कर रहे किसानो की हत्यायें करवाई जा रही हैं। पीएम मोदी को पीडि़तों के आंसू पोछने तक की फुरसत नहीं है। उल्टे विपक्ष के नेताओं को प्रभावित परिवारों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मंच का संचालन अशोक गौटिया एवं आभार प्रर्दशन नानक राम राजपूत ने किया। इस अवसर पर इस मौके पर महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, त्रिभुवन प्रताप सिंह, ब्लाक अध्यक्ष राजाराम राय, सुरेश सिंह, लालबहादूर सिंह, महामंत्री ध्रुव सिंह, मयंक सिंह, ललन सिंह, सुखराज सिंह, संजय अग्रवाल, उदय प्रताप सिंह, रघुनाथ सोनी, असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष निरंजन प्रताप सिंह, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू, यूथ विंग के जिलाध्यक्ष संदीप यादव सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेसजन, किसान, ग्रामीण और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

अजय सिंह
सावित्री सिंह
Previous articleप्रेमी युगल ने लगाई फांसी नगर में सनसनी
Next articleबस और हाईवा में भिडन्त दोनो में लगी आग 25 घायल 1 की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here