सुरेन्द्र त्रिपाठी

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया रक्षा संकल्प पर्व
उमरिया 22 अगस्त – भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के निर्देश और मध्यप्रदेश भारतीय जनता युवामोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार के मार्गदर्शन और उमरिया भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय के नेतृत्व में आज रक्षाबंधन के दिन “रक्षा संकल्प पर्व” का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रक्षा सूत्र अपने जिलों में तैनात सुरक्षा बल/अर्धसैनिक/ सहयोगी बलों के सैनिक अपने जिलों के पुलिस कर्मी फ्रंटलाइन कोविड-19 डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ आशा कार्यकर्ता व एंबुलेंस चालक को युवा मोर्चा ने 75 राखी बांधने का लक्ष्य सुनिश्चित किया। “रक्षा संकल्प पर्व पूरे उत्साह के साथ उमरिया मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से उमरिया युवामोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष सुजीत सिंह भदौरिया, उमरिया नगर मंडल अध्यक्ष पारस खटीक युवा नेता जित्तू बारी, दीपू दुबे, प्रमोद तोमर, गौरव समदड़िया,अमित सिंह, हरिचरण पुरी आदि युवामोर्चा के कार्यकता उपस्थित रहे।

