उमरिया 26 फरवरी – जिला मुख्यालय में भाजपा की लोक सभा चुनाव की तैयारी बैठक में आये बड़े नेता जुट गए तैयारी में, 2 मार्च को आयेंगे अमित शाह उमरिया से करेंगे युवा संकल्प बाईक रैली की शुरुवात, भाजपा ने किया दावा प्रदेश की 29 लोक सभा सीट जीतने का |
उमरिया जिला मुख्यालय स्थित कृष्णा गार्डन में भाजपा के बड़े नेता एकत्रित होकर लिए बैठक, भाजपा प्रदेश महामंत्री, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेता शामिल रहे | राज्य सभा सांसद और प्रदेश महा मंत्री भाजपा अजय प्रताप सिंह बताये कि भारतीय जनता पार्टी पूरे भारत में विजय संकल्प रैली का आयोजन कर रही है और यह रैली मोटर सायकिलों के द्वारा होगी और सभी विधान सभा क्षेत्रों में आयोजित की जातेगी, इसी तारतम्य में हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी इस विजय संकल्प रैली का शुभारम्भ उमरिया जिले से करेंगे जिसमें 3 विधान सभा क्षेत्र के बाईकर्स शामिल होंगे, इसमें दो विधान सभा उमरिया जिले का बांधवगढ़ और मानपुर एवं तीसरा कटनी जिले का बडवारा विधान सभा शामिल होगा |
वहीँ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पाण्डेय भी युवा मोर्चा की बैठक कर सभी को 2 मार्च को पारंपरिक वेश भूसा में आने की हिदायत दिए और बताये कि आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर देश में आयोजित होने वाली युवा संकल्प बाईक रैली 2 मार्च के दिन उमरिया के अन्दर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी युवा भारतीय जनता मोर्चा के द्वारा आयोजित इस बाईक रैली में शामिल होंगे और उमरिया में सभा कर हमारे साथ बाईक पर चलेंगे, कल एक साथ मंडलों की बैठके हैं इसके बाद बूथों की बैठके आयोजित की जा रही हैं | वहीँ कहे कि मध्य प्रदेश में अंक गणित में हम जरूर हारे हैं लेकिन मत प्रतिशत में आगे हैं, लोक सभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में फिर से भारतीय जनता पार्टी की विकास की पर्याय सरकार बनने वाली है और मध्य प्रदेश की 29 लोक सभा सीटों पर फिर से कमल खिलाने के लिए हम पूरी तन्मयता और मेहनत के साथ लगे हैं |