उमरार नदी तट पर हुआ दीपदान
उमरिया 3 नवम्बर – जिला मुख्यालय के बीचोबीच बहने वाली उमरार नदी के तट पर जिला प्रशासन और नगर पालिका ने कराया 15 हजार दीप प्रज्वलित। दियों की रोशनी से जगमगाया उमरार का किनारा, महिलाओं ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा, कलेक्टर और उनकी पत्नी ने दिया जला कर किया शुभारंभ।
उमरिया जिला मुख्यालय में नगर के बीचोबीच से बहने वाली नगर की जीवनदायिनी उमरार नदी के दोनो किनारे पर जिला प्रशासन और नगर पालिका के द्वारा 15 हजार दीप प्रज्वलित कर दीपावली मनाया गया जिसमे महिला और पुरूष दोनो भाग लिए। वहीं जिले के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उमरार के तट पर 15 हजार दीप प्रज्वलित किये जा रहे हैं और आज हम अपना संकल्प व्यक्त कर रहे हैं कि हमें उमरार को अयोध्या और वाराणसी जैसा सुन्दर बनाना है इस कार्य मे उमरार में मिलने वाली गंदगी को रोका जाएगा और इसको सुन्दर बनाया जाएगा। वहीं नगर पालिका के सी एम ओ शशि कपूर गढ़पाले ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि मिट्टी के दियों का सदुपयोग हो और जो कारीगर बनाते हैं उनका सहयोग है, हम साफ सफाई पर ध्यान देते हैं और इसको सुन्दर बनाने का प्रयास करेंगे।