Home राज्य भाजपा ने मनाया धिक्कार दिवस – सुरेन्द्र त्रिपाठी

भाजपा ने मनाया धिक्कार दिवस – सुरेन्द्र त्रिपाठी

390
0

उमरिया 09 मार्च – जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने भाजपा ने दिया धरना, जिले के दोनों विधायक और भाजपा के कई नेता के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल, सभी ने जम कर प्रदेश की कमल नाथ सरकार को कोसा, वहीँ कलेक्टर कर्यालय के भीतर गेट तक पहुँच कर जम कर नारे बाजी किये | धरना के लिए समय 2 घंटे का निर्धारित था लेकिन भाजपा द्वारा मनाया जा रहा धिक्कार दिवस लगभग 5 घंटे तक चला अंत में पुलिस को कार्यक्रम समाप्त करवाना पड़ा, वहीँ किसी ने महाविद्यालय में चल रही परीक्षाओं का ध्यान नहीं रखा और जम कर लाउड स्पीकर का उपयोग किया भाजपा विधायक मीना सिंह ने मुख्य रूप से बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व को निशाना बनाते हुए टाइगर रिज़र्व संचालक मृदुल पाठक को चेतावनी देने के साथ उनके चहेतों को भी चेतावनी दीं वहीँ बांधवगढ़ विधायक शिव नारायण सिंह भी भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा बंद किये जाने पर तंज कसते नजर आये |

अन्य नेता भी कांग्रेस सरकार की नाकामियों को गिनाते नजर आये सभी ने मिल कर एक ही बात को कहा कि सरकार हर कदम पर विफल है | इस आन्दोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व भाजपा विधायक ध्रुव प्रताप सिंह कहे कि आज पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय के सामने यह  धरना दिया जाकर धिक्कार दिवस मनाया जा रहा है इसका कारण है कि प्रदेश की सरकार ने कहा था कि 10 दिन के भीतर किसानों के कर्जे माफ़ हो जायेंगे, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ते मिलने लगेंगे, और क़ानून व्यवस्था अच्छी होगी, ये तीन मुद्दे जनता से जुड़े हुए हैं और तीनो मुद्दों में कांग्रेस सरकार विफल रही है इसलिए पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में कलेक्टर कार्यालय के सामने यह धिक्कार दिवस मना रही है |

 

 

 

Previous articleछात्राओं को बरगलाया गया – सुरेन्द्र त्रिपाठी
Next articleबाघ के हमले से प्रौढ़ घायल – सुरेन्द्र त्रिपाठी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here