भाजपा की रायशुमारी
उमरिया 17 अक्टूबर – जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र बांधवगढ़ 89 और मानपुर 90 के लिए प्रदेश से भेजे गए सतना सांसद गणेश सिंह और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य धीरज पटेरिया की उपस्थिति में जिले के दोनों विधायक शिव नारायण सिंह एवं मीना सिंह तथा शहडोल संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञान सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष मनीष सिंह एवं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, राकेश शर्मा, दिनेश त्रिपाठी, आशुतोष अग्रवाल, सत्य नारायण शिवहरे, अरविंद बंसल तथा जिले भर के कार्यकर्ता उमरिया जिले की दोनों विधान सभा के लिए प्रत्याशी तय करने के लिए रायशुमारी किये | बांधवगढ़ विधानसभा 89 से सांसद ज्ञान सिंह, वर्तमान विधायक शिव नारायण सिंह, वर्तमान जनपद अध्यक्ष करकेली कुसुम सिंह, निवर्तमान नगर पालिका उपाध्यक्ष राजेंद्र कोल एवं वर्तमान मंडी अध्यक्ष कमल सिंह अपनी दावेदारी पेश किया वहीँ मानपुर 90 विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक मीना सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सियाम और राजेश कोल ने अपनी दावेदारी पेश किया | इस मामले में रायशुमारी के लिए आये सतना सांसद गणेश सिंह का कहना है कि 230 विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी ने कल से शुरू किया है और आज अंतिम दिन है इसमें हम लोग एक कार्यकर्ता से 3 नाम लेंगें और वो अपना नाम नहीं देंगे हस्ताक्षर जरूर करेंगे, उसी 3 नाम के आधार पर चयन होगा, प्रत्याशियों के चयन में हमारे नेता गण नाम नहीं लेंगे, पार्टी के कार्यकर्ताओं के माध्यम से नाम जा रहे हैं रायशुमारी इसीलिए करवाई गई है कि कार्यकर्ता भी अपने पसंद के उम्मीदवार तय कर सके और इसी के आधार पर विधानसभा की टिकिट तय होगी |