Home राज्य जिला प्रेस क्लब एवम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने दिया शहीदों को...

जिला प्रेस क्लब एवम अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने दिया शहीदों को श्रद्धांजलि – सुरेन्द्र त्रिपाठी

398
0
उमरिया 16 फरवरी – जिला प्रेस क्लब कार्यालय मे बीते दिन कश्मीर के पुलवामा मे आतंकी हमले मे शहीद हुए भारत के वीर सपूतों को नम आंखो से पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष, सचिव व संरक्षक मंडल के सदस्यो की अगुवाई मे सभी क्लब के सदस्यो ने दो मिनट का मौन धारण करते हुए नम आंखो से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि पुलवामा हमले मे शहीद हुए सैनिकों की आत्मा को शांति प्रदान करें साथ ही उनके परिवार को इस भीषण दुख को सहन करने की कामना की।
इसी के साथ ही श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष शलभ भदौरिया की माता श्री के निधन पर भी पत्रकारों ने शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष राहुल सिंह, सचिव राजा तिवारी, संरक्षक मंडल मे अशोक कुमार सोनी, मेंहदी हसन, सुरेंद्र त्रिपाठी, उमेश राय, इनायत सिद्धिकी, शाहिद खान, के के शुक्ला, एस कुमार शर्मा, हीरा सिंह, अखिलेश सेन, अमीन खान, वरुण नामदेव, कामेश खट्टर, राहुल लालवानी सहित अन्य पत्रकार शामिल हुए।
शाम 7 बजे नगर के ह्रदय स्थल गांधी चौक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा  शहडोल संभागीय इकाई  द्वारा  वीर जवानों की शहादत पर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया जाकर  समस्त शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया वहीं अभी कुछ देर पहले राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर के लाम झांगड में आई ई डी ब्लास्ट में सेना के इंजीनियरिंग कोर के मेजर के शहीद होने पर भी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किये साथ घायल 2 जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना किये। जिसमें कैलाश द्विवेदी. ज्ञान चंद पांडे, सूर्य प्रकाश तिवारी प्रमोद तिवारी चंद्र शेखर पांडे विकास द्विवेदी गणेश तिवारी प्रिंस तिवारी सुरेंद्र त्रिपाठी ओम प्रकाश गौतम कृष्ण कुमार पांडे नरेंद्र शर्मा लालजी दुबे. रमाकांत त्रिपाठी और ब्राह्मण समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इकट्ठे हुए। वहीं ग्राम भरौला में भी मनोज कुमार गुप्ता की अगुवाई में बच्चे, महिलाएं, पुरुष सैकड़ों की तादात में एकत्रित होकर शाहिद वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किए ।
Previous articleभाजपा ने फूंका आतंकवाद का पुतला और शहीदों को दिया श्रद्धांजलि – सुरेन्द्र त्रिपाठी
Next articleपाकिस्तान की जय बोलने वाला देश द्रोही गिरफ्तार – सुरेन्द्र त्रिपाठी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here