Home प्रदेश जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव

48
0

जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव

उमरिया 7 जनवरी – जिले में एक बार फिर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। जिले में 3 दिन से लगातार कोविड पॉजिटिव निकल रहे हैं। पहले दिन 2 केस पॉजिटिव पाए गए जिसमे 1 महिला 35 वर्ष निवासी सिंगलटोला और दूसरी नौरोजाबाद वार्ड नम्बर 7 की 11 वर्षीया बच्ची पॉजिटिव पाई गई वहीं दूसरे दिन आर सी स्कूल 2 16 वर्षीया किशोरियां शान्ति मार्ग निवासी पॉजिटिव पाई गईं जबकि 1 दिन पूर्व ही स्कूल में टीकाकरण हुआ था। वहीं आज पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 10 हुई। जिला उमरिया में आज फिर 6 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए जिसमे जिला मुख्यालय स्थित सिंगलटोला का 1 पुरुष उम्र 42 वर्ष, 1 करकेली से, 1 महिला खाल्हे कठई से उम्र 40 वर्ष, 1 महिला ग्राम लोढ़ा से उम्र 60 वर्ष, 1 जिला जेल का किड़ी उम्र 74 वर्ष और 1 पुरुष बरबसपुर से उम्र 36 पॉजिटिव पाए गए। कोविड के नोडल अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि सभी को जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
बस एक ही इलाज है सावधान रहें, मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करें सोशल डिस्टेंसिग बना कर रखें।

Previous articleबिलासपुर में मनाया गया सुशासन दिवस
Next article10 Benefits Of Dating Older Men

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here