Home प्रदेश भाजपा ने किया कमलनाथ का पुतला दहन

भाजपा ने किया कमलनाथ का पुतला दहन

53
0

सुरेन्द्र त्रिपाठी

उमरिया 28 जून – जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने चीनी दलाल होने का भी आरोप लगाया।
उमरिया जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में भाजपा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवम केंद्र में व्यापार और वाणिज्य मंत्री रहे कमलनाथ का पुतला फूंका साथ ही कूछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुतले को जूतों से भी मारा, वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय ने बताया कि कमलनाथ जी जब केंद्र में व्यपार एवम वाणिज्य मंत्री थे तब इन्होंने जिस प्रकार चीन को आर्थिक फायदा पंहुचाया साथ ही राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से चंदा आया और जैसा हमारे देश में जिन चीजों की प्रचुरता है, जैसे बांस हो किसी प्रकार के खाद्यान्न हो, लघु एवं कुटीर उद्योग के उत्पादों पर टैक्स डियुटी कम करके चीन को फायदा पंहुचाने का प्रयास किया, जहां 30 से 200 प्रतिशत की आयात छूट दी गई, इन्ही बातों को लेकर हम कमलनाथ जी का पुतला दहन कर रहे हैं। जैसा कि सोनिया गांधी, राजीव गांधी जी उनके पुत्र राहुल गांधी जी कमलनाथ जी का जो चीन प्रेम है, ऐसे समय में निकल कर सामने आया जब पूरा देश चीन की कारगुजारियों से आहत है, और गलवान घाटी के कारण पूरे देश में तनातनी का माहौल है, पूरे भारत का नागरिक आज चीन के खिलाफ है, वहीं कांग्रेस पार्टी और उसके नुमाइंदे आज चीन की तारीफ कर रहे हैं, आज भारत का एक – एक नौजवान चीन के खिलाफ आग उगल रहा है, आज भारत का नागरिक चीनी सामग्रियों का पुतला दहन कर रहा है, चीनी सामानों का बहिष्कार कर रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ द्वारा चीन के पक्ष में आकर खड़े होना, चीन की तारीफ करना भारत का अपमान है और भारत का अपमान भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं कर सकती, इसीलिए आज हम लोगों ने कमलनाथ जी का पुतला दहन किया है।

Previous articleमहानदी में बहे 2 किशोर 1 बचा 1 की तलाश जारी
Next articleरेत माफिया ने पार्क कर्मी पर किया हमला,मारपीट कर फाड़ी वर्दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here