आशा उषा संगठन की हुई बैठक लिए गए कई निर्णय
उमरिया 21 अक्टूबर – जिले के मानपुर में आशा उषा संगठन मध्यप्रदेश के तत्वधान में आशा उषा संघ के बैठक का आयोजन सीमा अमित पटेल प्रदेश महा सचिव आशा ऊषा संगठन (म. प्र.) एवं आर एस जयसवाल संरक्षक आशा उषा संगठन के मुख्य आतिथ्य में किया गया, सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया तत्पश्चात सभी आशा बहनों के द्वारा अपना परिचय देकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई बैठक में आशा उषा संगठन के बैनर तले एकजुट होकर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी अतिथियों द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया एवं आशा उषा संगठन ब्लॉक इकाई के कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया सैकड़ों की तादात में आशा उषा बहने एकत्र हुई और सर्वसम्मति से अपने संगठन के प्रति जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए कटिबद्ध हुई अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए मजबूती प्रदान करने दृढ़ संकल्पित होकर संगठन के प्रति कार्य करने की शपथ ली।