सुरेन्द्र त्रिपाठी
उमरिया 14 अक्टूबर – जिला मुख्यालय स्थित नैगमा टोला रपटा से गिरने पर प्रौढ़ की मौत, लोगों में आक्रोश, रपटा खराब होने से आये दिन होती है दुर्घटना, नगर पालिका ने 2 दिन में बनवाने को कहा।
उमरिया जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 6 के पुराना पड़ाव से नैगमा टोला को जोड़ने वाले रपटा की हालत जर्जर होने से आये दिन होती है दुर्घटना, इसी में रात में डियुटी से वापस अपने क्वार्टर जा रहा शहडोल जिले के धनपुरी का रहने वाला विजय रजक की पुल से नीचे गिरने से पानी मे डूब कर मौत हो गई। इस मामले में वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद पुत्र अजय दुबे ने कहा कि ये रात में आ रहे थे कितने समय गिर गए किसी को पता नही है लेकिन यहां पुलिया की हालत खराब है कई बार कलेक्टर साहब को बताये हैं, नगर पालिका को सूचना दिए हैं कोई ध्यान नही देता है और ये बड़ी घटना हो गई।
इस बारे में आक्रोशित वार्डवासी प्रकाश सोनी कहे कि यहां की हालत खराब है कोई ध्यान नही देता है, आये दिन घटना होती है, हमारे पार्षद अपने खर्च से मिट्टी डलवाते हैं, प्रशासन को डलवाना चाहिए, बारिश में रास्ता बंद हो जाता है।
सुबह सूचना मिलने के बाद देर से पंहुची पुलिस अपने कार्यवाई में जुट गई वहीं जांच अधिकारी आशीष सिंह कहे कि सूचना मिलने पर कार्यवाई की जा रही है ये धनपुरी का रहने वाला विजय रजक है यहां आर ओ कंपनी में काम करता था, जांच में जो तथ्य आएंगे वैसी कार्यवाई होगी।