Home धर्म सर्वभारतीय ब्राह्मण महासभा का वार्षिकोत्सव

सर्वभारतीय ब्राह्मण महासभा का वार्षिकोत्सव

476
0

उमरिया – दिनाक 19.3.2023 दिन रविवार को सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा सगरा धाम मंदिर जिला उमरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया जिसमे प्रदेश अध्यक्ष पंडित ज्ञानेन्द्र पाण्डेयजी ने जानकारी देते हुए बताया केंद्रीय नेतृत्व के आवाहन पर मध्यप्रदेश के समस्त जिलो के साथ साथ उमरिया जिले में भी पंडित रामकिशोर चतुर्वेदी जी के मुख्यातिथ्य में व विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना द्विवेदी जी की गरिमामयी उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमे भगवान साग्रेश्वर महाराज भगवान भोलेनाथ की पूजा आराधना जलाभिषेक के साथ साथ आराध्यदेव भगवान श्री परशुराम जी का जलाभिषेक एवं पूजा आराधना के साथ सुंदरकांड का पाठ करवाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुंदरकांड का पाठ

साथ ही ब्राह्मण समाज के सीनियर वरिष्ठ बुजुर्गों को नारियल शाल श्रीफल के साथ मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मानित कराया गया, जिसमे पंडित आर व्ही तिवारी, पंडित रामजी पयासी, पंडित लखन लाल त्रिपाठी, पंडित सुरेश प्रसाद शुक्ला, पंडित रामेश्वर प्रसाद पयासी, पंडित रामप्रमोद तिवारी, पंडित शियाशरण द्विवेदी, पंडित सचितानंद त्रिपाठी, पंडित मोहन लाल त्रिपाठी, पंडित ओम प्रकाश गौतम, पंडित वेद प्रकाश गौतम पंडित रघुनन्दन प्रसाद मिश्रा, ब्राह्मण समाज के उक्त सभी वरिष्ठ जनों का सम्मान पंडित रामकिशोर चतुर्वेदी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित ज्ञानेंद्र पाण्डेय प्रदेश महासचिव पंडित सुशील गौतमजी के द्वारा सम्मानित किया गया।

पूजन एवं सम्मान

जिसमे पंडित ज्ञानेंद्र पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष, व पंडित सुशील गौतम प्रदेश महासचिव, पंडित प्रमोद द्विवेदी प्रदेश संगठन मंत्री, पंडित अशोक तिवारी संभागीय महासचिव, पंडित सुरेन्द्र त्रिपाठी संभागीय मीडिया प्रभारी, पंडित सुखेंद्र मिश्रा कार्यवाहक जिला अध्यक्ष उमरिया, पंडित कृष्ण कुमार शुक्ला जिला सचिव, पंडित सुभम शुक्ला ब्लाक अध्यक्ष करकेली, पंडित रवि मिश्रा ब्लाक उपाध्यक्ष, पंडित गणेश तिवारी जिला कार्यकारणी सदस्य, पंडित कृष्ण कुमार तिवारी जिला कार्यकारणी सदस्य, पंडित अंजनी द्विवेदी जिला कार्यकारणी सदस्य, पंडित शिव प्रसाद पाण्डेय वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, पंडित प्रमोद तिवारी संभागीय उपाध्यक्ष, पंडित ओम प्रकाश गौतम सम्भागीय सचिव, पंडित कमलेश शुक्ला सदस्य व अन्य आदि सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामाजिक कार्य मे सहयोग व पदाधिकारियों एवं सदस्यो का योगदान सराहनीय रहा साथ ही संक्षिप्त कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के उत्थान की चर्चा की गई एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव की कार्य योजना भी तैयार की गई।

Previous articleकिसानों के कर्ज़ होंगे माफ लाड़ली बहनों को मिलेंगे हर माह डेढ़ हजार
Next articleभारतीय सेन समाज की बैठक हुई संपन्न

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here