Home जनापेक्षा किशन सिंह ठाकुर ने सम्हाला पदभार

किशन सिंह ठाकुर ने सम्हाला पदभार

436
0

उमरिया – ज्ञात हो कि उमरिया नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी ज्योति सिंह का शासन के आदेश दिनांक 12/06/2023 के अनुसार नगर परिषद नौरोजाबाद के लिए स्‍थानान्‍तरण कर दिया गया है। उनके स्थान पर नगर परिषद नौरोजाबाद जिला उमरिया में पदस्थ सी0एम0ओ0 किशन सिंह ठाकुर का स्थानान्तरण उमरिया नगर पालिका परिषद के लिए किया गया था।


जिसमें श्री ठाकुर ने आज दिनांक 14/06/2023 को अपरान्ह पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद उमरिया का पदभार ग्रहण कर कार्यभार संभाल लिया है।
उल्लेखनीय है कि श्री ठाकुर पूर्व में लगभग 3-4 माह उमरिया नगर पालिका के कार्यवाहक सी0एम0ओ0 के तौर पर कार्य कर चुके है। किशन सिंह ठाकुर एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी के रूप में जाने जाते है। श्री ठाकुर जिले के चंदिया, नौरोजाबाद नगर परिषद में अपनी सेवाऍ दे चुके है। जनापेक्षा है कि श्री ठाकुर के उमरिया नगर पालिका का पदभार संभालने के बाद निश्चित तौर पर नगर के विकास में गति आयेगी और लोगों को पेय जल भी समय पर उपलब्ध होने के साथ किसी भी कार्य के लिए नगर पालिका के चक्कर बेवजह नही लगाने पड़ेंगे।

Previous articleउपार्जन का गेंहू खरीदी घोटाला खरीदी प्रभारी और प्रशासक का खेल
Next articleशौच के लिए गई महिला बाघ के हमले से घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here