भारत vs इंग्लैड वर्ल्ड कप2019: आईसीसी विश्व कप में अब सेमीफाइनल में कौन सी चार टीमें पहुंच सकती है इस पर लोगों की नजरे अब चिकी हुई है। भारत को रविवार (30 जून) को इंग्लैंड के साथ खेले गए मैच में हार का सामना करना पड़ा। भारत की इस हार से पाकिस्तान की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। सेमीफाइनल में उनके पहुंचने का रास्ता अब कुछ मुश्किल होता नजर आ रहा है। ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में अपनी खास जगह बना चुका है, जबकि बाकी तीन स्थान के लिए भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच जंग जारी है।
भारत का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग एक तरह से तय ही है। भारत को श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ अभी दो मैच और खेलने हैं जिसमें यदि वो एक मैच भी जीत जाता है, तो सीधा सेमीफाइनल में अपनी खास जगह बना लेगा। वहीं पाकिस्तान के 9 प्वॉइंट्स हैं, लेकिन उनका नेट रनरेट भी काफी गिरा हुआ है। और पाकिस्तान के खाते में अब महज एक मैच ही बचा है। बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करने पर भी उनका सेमीफाइनल का रास्ता साफ नहीं होगा। बांग्लादेश से जीतने के बाद भी पाकिस्तान के खाते में 11 ही प्वॉइंट्स होंगे और अगर इंग्लैंड न्यूजीलैंड से जीत जाता है तो उसके 12 प्वॉइंट्स हो जाएंगे और ऐसे में पाकिस्तान का बाहर होना तय है।
वहीं न्यूजीलैंड और भारत 11 प्वॉइंट्स के साथ महज एक प्वॉइंट दूर हैं सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने से। भारत के पास दो मैच हैं, जबकि न्यूजीलैंड के खाते में महज एक मैच बचा है। बांग्लादेश के खाते में दो मैच बचे हैं और अगर वो दोनों मैच जीतते भी हैं, तो उनके 11 प्वॉइंट्स होंगे। श्रीलंका अगर दोनों मैच जीतता है तो उसके 10 प्वॉइंट्स होंगे। सेमीफाइनल की दौड़ से वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान बाहर हो चुके हैं। एक नजर प्वॉइंट टेबल परः
पोजिशन | टीम | मैच | जीते | हारे | नतीजा नहीं | प्वॉइंट्स | नेट रनरेट |
1 | ऑस्ट्रेलिया | 8 | 7 | 1 | 0 | 14 | +1.000 |
2 | भारत | 7 | 5 | 0 | 1 | 11 | +0.854 |
3 | न्यूजीलैंड | 8 | 5 | 2 | 1 | 11 | +0.572 |
4 | इंग्लैंड | 8 | 5 | 3 | 0 | 10 | +1.000 |
5 | पाकिस्तान | 8 | 4 | 3 | 1 | 9 | -0.792 |
6 | बांग्लादेश | 7 | 3 | 3 | 1 | 7 | -0.133 |
7 | श्रीलंका | 7 | 2 | 3 | 2 | 6 | -1.186 |
8 | दक्षिण अफ्रीका | 8 | 2 | 5 | 1 | 5 | -0.080 |
9 | वेस्टइंडीज | 7 | 1 | 5 | 1 | 3 | -0.320 |
10 | अफगानिस्तान | 8 | 0 | 8 | 0 | 0 | -1.418 |