वर्ल्ड कप के 38वें मुकाबले में रविवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड ने भारत को 31 रनों से हराकर जीत हासिल की है। लगातार दो मैच हार जाने के बाद इंग्लैंड को जीत मिली। इस जीत के बाद अब 8 मैच में 10 अंक लेकर तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच कर अपनी जगह बना ली है। अब इंगलैडं को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे न्यूजीलैंड को हराना जरूरी होगा। इंग्लैंड को वर्ल्ड कप में 1992 के बाद भारत के खिलाफ पहली जीत मिली। इस दौरान उसे लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा था। एक मैच टाई रहा था। दूसरी ओर भारत की टूर्नामेंट में यह पहली हार है। इस हार के बावजूद टीम इंडिया अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। भारत का अगला मुकाबला 2 जुलाई को बांग्लादेश से होगा। दूसरी ओर इंग्लैंड का आखिरी लीग मुकाबला 3 जुलाई को न्यूजीलैंड से होगा।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था 50ओवर में 7 विकेट पर 337 रन बनाने का टार्गेट भारत के सामने रखा। इस मैच में जॉनी बेयरस्टो ने 111 और बेन स्टोक्स ने 79 रन बनाए। जो रूट ने 44 रन का योगदान दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए। इंग्लैंड के द्वारा मिले भारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 50 ओवर में 5 विकेट पर 306 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 102 और विराट कोहली ने 66 रन की पारी खेली। बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया।
वर्ल्ड कप में भारत vs इंग्लैंड
कौन जीता | जीत का अंतर | मैदान | साल |
इंग्लैंड | 202 रन | लॉर्ड्स | 1975 |
भारत | 6 विकेट | मैनचेस्टर | 1983 |
इंग्लैंड | 35 रन | मुंबई | 1987 |
इंग्लैंड | 9 रन | पर्थ | 1992 |
भारत | 63 रन | बर्मिंघम | 1999 |
भारत | 82 रन | डरबन | 2003 |
टाई | — | बेंगलुरु | 2011 |
इंग्लैंड | 31 रन | बर्मिंघम | 2019 |
रोहित ने इस वर्ल्ड कप में तीसरा शतक लगाया। इसके पहले उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 122 और पाकिस्तान के खिलाफ 140 रन की पारी खेली थी। कप्तान विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में लगातार 5वां अर्धशतक लगाया। कोहली ने दूसरे विकेट के लिए रोहित के साथ 138 रन की साझेदारी की।
कोहली वर्ल्ड कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान
कोहली ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82, पाकिस्तान के खिलाफ 77, अफगानिस्तान के खिलाफ 67 और वेस्टइंडीज के खिलाफ 72 रन की पारी खेली थी। वे वर्ल्ड कप में लगातार 5 अर्धशतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं। ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम लगातार 4 अर्धशतक थे।
रोहित एक वर्ल्ड कप में 3 शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
शतक | बल्लेबाज | देश | साल |
4 | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 2015 |
3 | मार्क वॉ | ऑस्ट्रेलिया | 1996 |
3 | सौरव गांगुली | भारत | 2003 |
3 | मैथ्यू हेडेन | ऑस्ट्रेलिया | 2007 |
3 | रोहित शर्मा | भारत | 2019 |
शमी लगातार तीन मैच में 4 विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय
शमी लगातार तीन मैच में 4 से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले नरेंद्र हिरवानी ने 1988 में ऐसा किया था। शमी वर्ल्ड कप में लगातार तीन बार 4 से ज्यादा विकेट लेने वाले भी दूसरे गेंदबाज हैं। इससे पहले पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम भी यह उपलब्धि शामिल थी। शमी के इस वर्ल्ड कप में तीन मैच में 13 विकेट हो गए। वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर पहुंच गए।
मॉर्गन 1 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए
कप्तान इयॉन मॉर्गन 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें शमी ने केदार जाधव के हाथों कैच कराया। जो रूट 44 रन बनाकर शमी की गेंद पर हार्दिक को कैच थमा बैठे। रूट ने स्टोक्स को साथ चौथे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। जोस बटलर 8 गेंद पर 20 रन बनाकर शमी की गेंद पर आउट हुए।
जेसन रॉय-बेयरस्टो की शतकीय साझेदारी
जेसन रॉय 66 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप की गेंद पर रवींद्र जडेजा ने उनका कैच लिया। जडेजा ने मिड ऑन पर आगे की ओर डाइव लगाते हुए यह कैच लिया। वे लोकेश राहुल की जगह फील्डिंग कर रहे हैं। जेसन ने करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने पहले विकेट के लिए बेयरस्टो के साथ 160 रन की साझेदारी की। जेसन रॉय पिछले तीन मैच में चोट के कारण नहीं खेले थे।
स्कोरकार्ड : इंग्लैंड
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
जेसन रॉय कै (सब.) जडेजा बो. कुलदीप | 66 | 57 | 7 | 2 |
जॉनी बेयरस्टो कै. पंत बो. शमी | 111 | 109 | 10 | 6 |
जो रूट कै. हार्दिक बो. शमी | 44 | 54 | 2 | 0 |
इयॉन मॉर्गन कै. केदार बो. शमी | 1 | 9 | 0 | 0 |
बेन स्टोक्स कै. (सब.) जडेजा बो. बुमराह | 79 | 54 | 6 | 3 |
जोस बटलर कै. एंड बो. शमी | 20 | 8 | 1 | 2 |
क्रिस वोक्स कै. रोहित बो. शमी | 7 | 5 | 1 | 0 |
लियम प्लंकेट नाबाद | 1 | 4 | 0 | 0 |
जोफ्रा आर्चर नाबाद | 0 | 0 | 0 | 0 |
रन : 337/7, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 8.
विकेट पतन : 160/1, 205/2, 207/3, 277/4, 310/5, 319/6, 336/7.
गेंदबाजी : मोहम्मद शमी: 10-1-69-5, जसप्रीत बुमराह: 10-1-44-1, युजवेंद्र चहल: 10-0-88-0, हार्दिक पंड्या: 10-0-60-0, कुलदीप यादव: 10-0-72-1.
स्कोरकार्ड : भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
लोकेश राहुल कै. एंड बो. वोक्स | 0 | 9 | 0 | 0 |
रोहित शर्मा कै. बटलर बो. वोक्स | 102 | 109 | 15 | 0 |
विराट कोहली कै. (सब.) विंस बो. प्लंकेट | 66 | 76 | 7 | 0 |
ऋषभ पंत कै. वोक्स बो. प्लंकेट | 32 | 29 | 4 | 0 |
हार्दिक पंड्या कै. (सब.) विंस बो. प्लंकेट | 45 | 33 | 4 | 0 |
महेंद्र सिंह धोनी नाबाद | 42 | 31 | 4 | 1 |
केदार जाधव नाबाद | 12 | 13 | 1 | 0 |
रन : 306/5, ओवर : 50, एक्स्ट्रा : 7.
विकेट पतन : 8/1, 146/2, 198/3, 226/4, 267/5.
गेंदबाजी : क्रिस वोक्स: 10-3-58-2, जोफ्रा आर्चर: 10-0-45-0, लियम प्लंकेट: 10-0-55-3, मार्क वुड: 10-0-73-0, आदिल रशीद: 6-0-40-0, बेन स्टोक्स: 4-0-34-0.