Home क्राइम महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या एस पी ने किया 10 हजार...

महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या एस पी ने किया 10 हजार का ईनाम घोषित

48
0

महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या एस पी ने किया 10 हजार का ईनाम घोषित

उमरिया 10 नवम्बर – कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के ग्राम मुड़गुड़ी निवासी 35 वर्षीया महिला की दुष्कर्म कर की गई निर्मम हत्या, मृतिका के भाई ने कहा दुष्कर्म कर की गई हत्या, जिले के एस पी ने कहा प्रथम दृष्टया हत्या है बाकी पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।
उमरिया कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के ग्राम मुड़गुड़ी निवासी सावित्री बाई यादव पत्नी शंभू यादव की हत्या कर दी गई वहीं शव को देख कर दुष्कर्म होना भी पाया गया, जिस तरह महिला का शव निर्वस्त्र हालात में पड़ा मिला, उसके हांथ बंधे हुए हैं उससे दुष्कर्म की संभावना बलवती हो गई है। मृतिका के भाई पिंटू यादव ने बताया कि मेरी बहन के साथ दुष्कर्म कर निर्मम हत्या की गई है बहन कल दवा कराने धमोखर स्वास्थ्य केन्द्र गई थी, वहां से लौटते समय अज्ञात लोगों ने हत्या कर दिया। वहीं जिले के एस पी प्रमोद कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला की हत्या की गई है, टीम गठित कर दिया गया है आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे वहीं दुष्कर्म के मामले पर कहे कि पोस्टमार्टम के बाद पूरा पता लगेगा।
गौरतलब है कि महिला के शव को निर्वस्त्र हालत में घघडाड के जंगल मे बरबसपुर बीट के कक्ष क्रमांक पी एफ 124 में जब चरवाहों ने देखा तब लोगों को पता चला, जबकि परिजन कल से तलाश में लगे थे, वहीं एस पी खुद मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किये और आरोपी का पता बताने वाले या गिरफ्तार कराने वाले के लिए दस हजार का ईनाम भी घोषित किये।

घटना स्थल पर एस पी
पिंटू यादव
प्रमोद कुमार सिन्हा एस पी
Previous articleपरीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग को लेकर आये सैकड़ों महिला पुरूष
Next articleवन विकास निगम में हो रहा भारी भ्रस्टाचार ग्रामीण शिकायत कर परेशान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here