महिला का मिला शव क्षेत्र में सनसनी
उमरिया 24 अक्टूबर – जिले के नौरोज़ाबाद थाना अन्तर्गत ग्राम घुलघली समीप कंचन खदान के आस पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में दहशत का महौल बना हुआ है।अभी कल ही नोरोज़ाबाद थाना अन्तर्गत ग्राम डगडउआ में शाम करीब 7 से 8 के बीच एक कॉलरी कर्मी की खुलेआम मुह में धारदार हथियार डाल कर म्रतक के घर के समीप ही हत्या कर दी गई थी जिसकी गुत्थी अभी तक सुलझी ही नही थी की आज सुबह पुलिस को तकरीबन 10 बजे कंचन खदान ग्राम घुलघुली के समीप अज्ञात महिला के शव पड़े होने की सूचना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए।सूचना प्राप्त होते ही एस डी ओ पी पाली अरविंद तिवारी,नौरोजाबाद नगर निरीक्षक आर के धारिया एवम थाने का अन्य स्टाफ घटना स्थल में पहुच कर शव के आसपास सर्चिग करने में जुट गया लेकिन महिला से संबधित कोई भी पहचान प्राप्त नही हुई।शव का पंचनामा कर पी एम उपरांत शव को दफनाया गया है।शव अर्द्ध नग्न अवस्था मे पाया गया है जिससे लोगो में संदेह की स्थिति बनी हुई है।देखने से महिला की उम्र लगभग 35 से 40 के बीच बताई जा रही है।शव काफी कुछ सड़ चुका है और उस पर कीड़े भी पड़ गए थे जिससे यह कहा जा सकता है की सह 4 से 5 दिन पूर्व का है।
इनका कहना है
शव काफी हद तक सड़ चुका है।इसलिए बिना पी एम रिपोर्ट के कुछ कह पाना मुश्किल है।शव का पी एम कराया गया है।जिसके रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।शव अभी तक अज्ञात है।
एस डी ओ पी अरविंद तिवारी