Home कार्रवाई कलेक्टर की तत्परता से सभी के खातों में पहुंचे पैसे

कलेक्टर की तत्परता से सभी के खातों में पहुंचे पैसे

617
0

मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार जिला कलेक्टर द्वारा त्वरित पहल कर सड़क दुर्घटना में मृतकों तथा घायलों के परिजनों के खाते में सहायता राशि अंतरित कराई गई

उमरिया – प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले के घंघरी स्थित नेशनल हाईवे 43 ओवर ब्रिज के पास बस दुर्घटना मे मृतको के परिजनो को 10-10 लाख रूपये, गंभीर रूप से घायलो को 50-50 हजार तथा सामान्य रूप से घायलो को 10-10 हजार रूपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। सड़क दुर्घटना में मृतक तथा घायलों के परिवार जनों के खाते में कलेक्टर द्वारा सहायता राशि अंतरित कराई गई ।


बस दुर्घटना में मृत हुए चार लोगो मे से नीलेष सिंह पिता जगतधारी सिंह के वारिस पत्नी सत्यवती ग्राम बलबई तहसील पाली, घनश्याम विश्वकर्मा पिता शिव प्रसाद विश्वकर्मा के वारिस पत्नी पूजा विश्वकर्मा ग्राम धौरई तहसील पाली, देवराज सिंह पिता दादूराम सिंह रोजगार सहायक के वारिस पत्नी मालती सिंह ग्राम भौतरा तथा दिवस कुमार विश्वकर्मा वारिस पिता दयाराम विश्वकर्मा ग्राम ओबरा के खाते मे 10-10 लाख रूपये की राषि अंतरित की गई है।

गंभीर रूप से घायलों में  चंदा बाई केवट पति शिव कुमार केवट ग्राम भौतरा, अनारकली गोंड पति खितैया सिंह ग्राम भौतरा, गिरजा सिंह पति तीरथ सिंह ग्राम बलबई, श्यामकली पति बुद्धु सिंह ग्राम भौतरा, बिलसिया बाई पति दादूराम ग्राम भौतरा, अगसिया बाई पति मंधार सिंह ग्राम बलबई, ललिता सिंह पति राजू सिंह ग्राम बलबई, गीता सिंह पति मोहन सिंह ग्राम भौतरा, बलवीर बैगा पिता परदेशिया बैगा ग्राम टिकुरी, भारत सिंह पिता जागेश्वर सिंह ग्राम बलबई, कमलेष सिंह पिता शोभे सिंह ग्राम भौतरा, बलराम बैगा पिता सूरज बैगा ग्राम भौतरा, बाबू सिह पिता राजाराम सिंह ग्राम भौतरा तथा राजभान चौधरी पिता चुटुदाना चौधरी ग्राम पथरहठा को 50-50 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई है। सामान्य रूप से घायलो मे भागवती सिंह पति देवकार सिंह ग्राम भौतरा, ममता बाई पति अर्जुन सिंह ग्राम भौतरा, मामती सिंह पति दीन दयाल सिंह ग्राम भौतरा, श्यामवती सिंह पति चंद्रभान सिंह ग्राम भौतरा, कलावती पति कमलभान सिंह ग्राम भौतरा, गुलबसिया पति पन्नेलाल सिंह ग्राम भौतरा, पूनम सिंह पति बुद्धु सिंह ग्राम भौतरा, गुलबिया पति जवाहर सिंह ग्राम भौतरा, अर्चना पति देवीदीन सिंह ग्राम बलबई, सिया बाई पति रामदीन सिंह ग्राम बलबई,  राम बाई पति चंद्रबलि ग्राम बलबई तथा सरनाम पिता सैम सिंह ग्राम बलबई के खाते मे 10-10 हजार रूपये की राशि अंतरित की गई है। 
Previous articleआखिर क्यों मिडिया के सवालों से कतराते हैं मुख्यमंत्री
Next articleवृद्ध की हुई मौत तो आक्रोशित भीड़ ने लगाई पिकअप को आग

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here